फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिठाई की दुकान में फटा सिलेंडर, दहल उठे आसपास के लोग

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। गैस सिलेंडर में रिसाव होने से लार में सोमवार को मिठाई की दुकान में आग लग गई। कुछ देर बाद सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे आसपास के लोग दहल उठे। वहीं, दुकान के अंदर रखा तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

लार के बौली वार्ड निवासी गोविंद मद्धेशिया की पिपरा चौराहे पर मिठाई की दुकान है। रोज की तरह दुकान पर रहने वाले कारीगर चाय बना रहे थे। इसी बीच अचानक सिलेंडर से रिसाव होने लगा और आग लग गई। धीरे-धीरे आग दुकान में रखे में वनस्पति घी में लग गई। इसके बाद आग तेज हो गई और दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। चीख-पुकार की आवाज सुन दौड़े आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपट के सामने बेबस दिखे। आग पर काबू पाने के लिए आसपास की दुकानों से अग्निशमन यंत्र भी लाए गए, लेकिन उससे आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने नाली का पानी व आसपास में लगे नल का सहारा लिया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य चौराहे पर आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा। दुकान स्वामी के मुताबिक घटना में दुकान के अंदर रखे गए तीन फ्रीज, तीन क्विंटल चीनी, अस्सी किलो रिफाइंड सहित तीन लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया। आग की खबर पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार भागीरथी ने दुकान का निरीक्षण किया। हल्का लेखपाल अभिनव मिश्रा ने क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी।
...
बेमतलब साबित हुआ अग्निशमन यंत्र
आग से बचाव के लिए दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्र लगवाए हैं। ताकि दुकान के अंदर आपात स्थिति में समय रहते उपयोग कर नुकसान होने से बचाया जा सके। लेकिन, सोमवार को हुई घटना के दिन यंत्र बेमतलब साबित हुए। दुकान स्वामी गोविंद मद्धेशिया के मुताबिक आग लगने के दौरान उन्होंने दुकान में लगा अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे निकलने वाला केमिकल आग पर अपना प्रभाव नहीं दिखा सका। जिसके बाद से आग की लपट और तेज हो गई।
विज्ञापन

...
घरेलू सिलेंडर का हो रहा व्यवसायिक उपयोग, आग रोकने का इंतजाम नहीं
देवरिया। शहर की घनी बस्तियों में धड़ल्ले से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का दुकानों पर उपयोग किया जा रहा है। वहीं, इन दुकानों पर आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं हैं। कोतवाली रोड पर छोला-भटूरा की दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा था। निबंधन कार्यालय के पास पांच जगहों पर दुकानों के काउंटर के नीचे रखकर चूल्हा जलाया जा रहा था। सिविल लाइंस रोड पर 16 जगहों पर सिलेंडर का उपयोग करते हुए देखा गया। रेलवे स्टेशन रोड पर करीब 20 जगहों पर, इतना ही नहीं जिस जगह पर भीषण आग लगी थी उसके इर्द-गिर्द कई दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर उपयोग किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अग्निशमन विभाग की कार्रवाई भी नहीं हो रही है।

जहां भी गैस सिलेंडर का उपयोग हो, वहां पर अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। थोड़ी सी चूक से बड़ी घटना हो जाती है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजमंगल सिंह, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें