फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सिरजम चौराहे के पास शनिवार को देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 35 वर्षीय साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांडा टोला परसिया निवासी रामकृपाल यादव शनिवार शाम साइकिल से किसी काम से सिरजम गया था। देर रात में वह घर लौट रहा था। इसी दौरान नकटा नाले के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गया। दुर्घटना में रामकृपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें