फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई

Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में विविध गतिविधियों आयोजित हुईं। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इसमें लोगों ने स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाकर साइकिलिंग किया। इसके अलावा 29 पास चैलेंज, वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलाप, पास द बाल आदि का आयोजन किया गया। इसमें 400 से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस दाैरान प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी हैण्डबाल प्रशिक्षक, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा आदि माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें