लार। नगर के एक दुकान पर एक्सपायर्ड दूध वापस करने पर दुकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। लार नगर के चौक वार्ड निवासी कुंदन पटेल के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन नगर के एक दुकानदार से एक कंपनी का दूध एक पेटी खरीद कर घर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब देखा तो एक्सपायर्ड था। वापस करने के लिए दुकानदार के पास ले गए तो बहस हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने पिटाई कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद