सलेमपुर। कोतवाली थान क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में रात में सो रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी राम अशीष प्रसाद (45) पुत्र स्व. संतू प्रसाद बुधवार रात अपने घर पर स्टैंड पंखा लगाकर सोए थे। रात में अचानक पंखा घूम जाने के चलते वह उसे हाथ से घुमाने लगे। इसी बीच पंखे में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। सुबह परिजन देखे तो रामअशीष जमीन पर पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की।