देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपार गांव स्थित चतुर्भुजा माता मंदिर से शुक्रवार की रात मुकुट चोरी हो गया। पुलिस ने देवपार निवासी नागेंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुकुट की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। प्रकरण के विवेचना राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।