फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर ​स्थित ​शिवलिंग का किया गया साफ सफाई।संवाद
विज्ञापन
-तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप
विज्ञापन

- शहर के सोमनाथ मंदिर, पुलिस लाइन व भटवलिया हाइडिल काॅलोनी स्थित शिवालय की हुई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। पवित्र श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो रही है। पहले दिन जिले के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। शहर के सोमनाथ मंदिर, पुलिस लाइन व भटवलिया हाइडिल काॅलोनी स्थित शिवालय में भी आने वालों को असुविधा न हो, इसकी तैयारियों को रविवार को दुरुस्त किया गया।
भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत 22 जुलाई दिन सोमवार से हो रही है। खास बात ये है कि सोमवार से ही सावन की शुरुआत हो रही है और समापन 19 अगस्त सोमवार को ही होगा। इस साल शिवभक्तों को सावन के पांच सोमवार व नौ विशेष योग का पुण्य मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय ने रविवार को बताया कि श्रावण मास का हर दिन भगवान शिव के पूजन के लिए शुभ है। सामान्यत: रुद्राभिषेक करने के लिए शिववास देखने की आवश्यकता होती है, लेकिन श्रावण मास में ये बंधन लागू नहीं होता है। इस महीने के किसी भी दिन और किसी भी समय बिना तिथि व मुहूर्त देखे रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार से शुरुआत होने पर श्रावण मास की महिमा और बढ़ जाती है। उधर सोमनाथ मंदिर समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सावन के पहले दिन मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
पूरे श्रावण मास मिलेंगे शुभ योग
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, श्रावण के प्रथम सोमवार को ही प्रीति योग, आयुष्मान योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। श्रावण मास के दौरान कुबेर योग, शश योग, गज केसरी योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग एवं नवम पंचम योग अलग-अलग समय में बनेंगे और अपना शुभ प्रभाव छोड़ेंगे।

सोमनाथ मंदिर की ओर से नहीं जाएंगे बड़े वाहन
सावन के पहले दिन को देखते हुए यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। कसया बाईपास से व गोरखपुर ओवरब्रिज के पास से मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े वाहन इस मार्ग पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

-

देसही देवरिया के शिवालय जलाभिषेक के लिए सजे
देसही देवरिया। विकास खंड क्षेत्र में सारे शिवालय सज कर तैयार हैं। सोमवार को श्रद्धालु सावन माह के पहले दिन से जलाभिषेक कर भगवान शिव से आशीर्वाद लेंगे। भगवान शिव के पूजन के लिए विशेष माने जाना वाला सोमवार का दिन होने से इसका बड़ा महत्व माना जा रहा है। क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल, जिगनी, बैजनाथपुर, बरवा मीरछापर, नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, हरैया बसंतपुर, पड़ौली, जंगलबेलवा, महुआडीह, लक्ष्मीपुर कुटी आदि जगहों पर स्थित शिवालयों की साफ - सफाई कर जलाभिषेक के लिए सुसज्जित कर दिया गया है। सोमवार की सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। कई जगह भजन - कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। सावन को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें