फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था पर असर दिखा। सोमवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। हर जगह लंबी कतार रही, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। लोगों को इलाज कराने में मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगह धक्का-मुक्की हुई तो बिना नंबर के जाने पर मरीजों और तीमारदारों ने हो-हल्ला किया। सुरक्षा कर्मियों ने समझा कर शांत कराया। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए दोपहर बाद तक लाइन लगी थी। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें