फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोनूघाट चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनू घाट चौराहे स्थित आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही देर रात तक लोगों की भीड़ जमी रही। खाड़ी देशों में चल रहे भयंकर युद्ध के चलते पेट्रोल डीजल के साथ-साथ गैस की कीमत का दंश पिछले एक पखवाड़े से आम जन किल्लत का दंश झेल ही रहे थे कि सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत के साथ पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर जिले के सभी पेट्रोल पंपों बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर देर शाम तक आधा दर्जन पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के लिए लोगों की भारी भीड़ जमी रही। सोनूघाट निवासी इंद्रजीत यादव, सोनू यादव, दुर्गेश कुमार यादव, महेश कुमार, ध्रुव जायसवाल, भाकियू नेता राघवेंद्र शाही उर्फ अनिल शाही ने बताया कि गैस से पेट्रोल डीजल तक किसी प्रकार की फिलहाल कोई दिक्कत नही है। लोगों के भीतर काफी घबराहट है धैर्य से काम ले तो सभी को तेल आसानी से मिल सुलभ हो जाएगा। जबकि आम जन को धैर्य से जितनी जरूरत है उतना ही डीजल पेट्रोल ले किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दे ने का वीडियो डीएम दिव्या मित्तल ने जारी किया है लेकिन इसके बाद भी लोगों में किल्लत को लेकर घबराहट है।देर शाम तक आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें