फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चरागाह की जमीन में बोई गई फसल को किया चिह्नित

Wed, 13 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरहा बाबा आश्रम के पास चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का मामला , दूसरे दिन भी हुई पैमाइश
विज्ञापन


मईल। देवरहा बाबा आश्रम के पास चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं बुवाई करने वाले दबंगों पर दूसरे दिन भी तहसील प्रशासन ने नकेल कसा। एक बीघा बोई गई गेहूं की फसल को जोतवाया गया। जबकि तीन बीघा अवैध रुप से बोई गई फसल को चिह्नित किया।
डीएम के निर्देश पर बरहज के एसडीएम की गठित राजस्व टीम ने देवरहा बाबा आश्रम पर चरागाह की भूमि पर मंगलवार को भी पैमाइश की। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महराज ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि चरागाह की सैकड़ों एकड़ भूमि पर भू माफियाओं ने गेहूं की बुवाई कर दी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी बरहज की ओर से गठित राजस्व टीम नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य के नेतृत्व में पैमाइश शुरू कर दी, जो दूसरे दिन भी देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान चरागाह की जमीन पर चार बीघा अतिक्रमण पाया गया। पैमाइश के दौरान चरागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा की एक बीघा भूमि को प्रशासन ने ट्रैक्टर से जोतवा कर समतल करा दिया। तीन बीघा अवैध रुप से कब्जा कर गेहूं की बुवाई की गई जमीन को चिह्नित किया गया है जो कल जोतवाई जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य ने बताया कि दूसरे दिन भी पैमाइश हुई है। लगातार पैमाइश जारी रहेगी। पैमाइश के बाद हर दिन की रिपोर्ट बरहज के एसडीएम को भेजी जाएगी। पैमाइश टीम में नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य के साथ राजस्व निरीक्षक रामजी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद, लेखपाल अमरनाथ, अर्जुन प्रसाद, अमरजीत सिंह, ऋषिकेश गौतम, कृष्ण मुरारी पांडेय प्रधान, राजेश कुमार व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें