खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव की एक महिला बीते दो माह से थाने का चक्कर लगाते-लगाते थक-हारकर मंत्री और डीएम से गुहार लगाई। आरोप है कि एसओ और एक दरोगा इनके आदेशों को भी दरकिनार कर मनमानी करने लगे। महिला का कहना है कि जिविका के लिए मिले खेत में लगे धान की फसल जबरन काट ली गई। पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। कम्हरिया गांव निवासी गीता देवी का कहना है कि पति ब्रम्हानंद बिना विवाह विच्छेदन किए ही दूसरी शादी रचा लिया। पति ने भरण-पोषण के लिए जमीन जिविको-पार्जन के लिए दिया है।