फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत से रुद्रपुर में टीकाकरण के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की किल्लत से रुद्रपुर में टीकाकरण के लिए मारामारी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने वालों की रोज भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीन की किल्लत से लोगों को बिना टीका लगवाए वापस जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से सीएचसी परिसर दिनभर भरा रहा। इस दौरान कम वैक्सीन आने से सिर्फ 212 लोगों को वैक्सीन लग पाई। रुद्रपुर में वैैक्सीनेशन के लिए आए दिन मारामारी हो रही है। खपत के हिसाब से कम वैक्सीन आने से स्वास्थ्य कर्मचारियों को जनता का दबाव झेलना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए रोज सुबह छह बजे से ही सीएचसी के टीकाकरण केंद्र पर लाइन लग रही है। लोग अपना नंबर पहले करने के लिए आधी रात को ही ईट रखकर निशान बना रहे है। टीकाकरण के लिए उमड़ने वाली भीड़ बेकाबू होने से टीकाकरण केंद्र का फाटक कई बार टूट चुका है। रुद्रपुर में वृहद टीकाकरण अभियान चलाने के बाद भी आबादी के 70 प्रतिशत लोग टीकाकरण से वंचित है। शुक्रवार को सीएचसी पर बनाए गए दो टीकाकरण केंद्रों पर 78 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज और 134 लोगों को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण को लेकर परेशान लोगों ने भरपूर मात्रा में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीएमओ से रुद्रपुर के हर गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने को कहा गया है। यहां कोरोना की दूसरी लहर का सर्वाधिक असर होने से टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। आगामी सप्ताह में टीकाकरण में तेजी आएगी। इस बाबत अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि टीकाकरण को विशेष महत्व दिया जा रहा है। रुद्रपुर में जिले में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें