फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मुनीम से रुपयों से भरा बैग छीनने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने मुनीम से रुपयों से भरा बैग छीनने का किया प्रयास
विज्ञापन

सोहनपुर बाजार में कोठा मोड़ के पास मुनीम को मारपीट कर घायल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में कोठा मोड़ के पास शनिवार को शराब की दुकान के एक मुनीम से रुपयों से भरा बैग छीनने का बदमाशों ने प्रयास किया। बदमाश रुपये छीनने में असफल होने पर मुनीम को रॉड व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। इलाज कराने के बाद मुनीम ने थाने में घटना की नामजद तहरीर दी है।
बनकटा स्थित देशी शराब की लाइसेंसी दुकान उर्मिला देवी के नाम से है। दुकान पर अहिरौली बघेल गांव निवासी अभिषेक सिंह मुनीम हैं। उन्होंने तहरीर में कहा है कि वह बैग में दुकान की बिक्री के करीब 60 हजार रुपये लेकर बाइक से सोहनपुर शराब भट्टी पर देने जा रहे थे। इसी बीच कोठा मोड़ के पास तीन बदमाश रॉड, डंडा लेकर आए और बाइक रोककर मारने-पीटने लगे तथा बैग छीनने का प्रयास किए। शोर करने पर जब बाजार के लोग पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा है कि घटना की तहरीर मिली है। मुनीम द्वारा अधिक दाम पर शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें