बदमाशों ने एमआर के साथ की लूट
खुनुआ नाला के पास कनपटी पर तमंचा सटाकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के खनुआ नाला के पास बुधवार की देर रात काम करके लौट रहे एक दवा कंपनी के एमआर से बुलेट सवार अज्ञात तीन नकाबपोश बदमाश कनपटी पर तमंचा सटा कर उसके बैग में आईपैड, एंड्रॉयड मोबाइल तथा आधार कार्ड व पैन कार्ड लूट कर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित की तहरीर पर बुलेट सवार अज्ञात तीन नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी शिवेश मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा कुशीनगर जनपद में दवा कंपनी में का काम करते हैं। देर रात काम निपटारा करके अपनी बाइक से देवरिया लौट रहे थे। तरकुलवा थाना क्षेत्र के खनुआ नाले के समीप ईंट भट्टे के सामने बुलेट सवार नकाबपोश तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर उनके बैग में रखा आईपैड, सैमसंग का मोबाइल, आधार कार्ड व पैन कार्ड लूट कर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।