फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, पुलिस से तकरार

Wed, 01 Feb 2017 11:07 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सीओ और कोतवाल ने युवक को समझाकर ट्रैक से हटाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर (ब्यूरो)। बैंककर्मी और भटनी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। करीब आधे घंटे तक युवक रेलवे लाइन पर था। संयोग ठीक था कि उस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी।
विज्ञापन


सीओ और कोतवाल ने युवक को समझाकर ट्रैक से हटाया। पुलिस की पहरेदारी में तीन घंटे तक युवक को सीओ कार्यालय पर बैठाया गया था। शाम को पहुंचे तहसीलदार को मांगपत्र दिया। नोनापार निवासी मोनू तिवारी करीब दो माह पूर्व गांव के पीएनबी में किसी काम से गया था।

उस दौरान सहायक प्रबंधक और मोनू के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे भटनी इंस्पेक्टर ने मोनू के साथ बदसलूकी की। युवक ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में किया। बावजूद इसके इंस्पेक्टर और बैंककर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि प्रतिशोध में गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें