फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवती ने आत्महत्या की

Fri, 29 Apr 2016 11:57 PM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tanzil ahmad wife death
विज्ञापन
कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। आने के बाद कमरा नहीं खुला तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौलामुंडेरा गांव की रहने वाली छाया पुत्री बंता प्रसाद पथरदेवा में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। आएदिन परिवार में किसी बात को लेकर छाया का अनबन चलता था। शुक्रवार की सुबह छाया की मां और अन्य के अन्य सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए। इसी बीच छाया ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। दोपहर को मां पहुंची तो छाया का कमरा अंदर से बंद था। महिला ने कमरे को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर महिला ने शोर मचाया। गांव के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। युवती फंदे से लटक रही थी। परिवारवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें