फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, तीन झुलसे

Fri, 03 Jun 2016 12:17 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू, वीरपुर मिश्र गांव में स्नान करने गई महिला बिजली करंट की चपेट में आ गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला को बचाने के दौरान उसकी बेटी और बहू भी झुलस गईं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोस के एक घर की युवती भी करंट की चपेट में आ गई। हालांकि उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
वीरपुर मिश्र गांव के रविंद्र मद्धेशिया की पत्नी मीरा देवी (55) गुरुवार को दोपहर में स्नान करने गईं। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी।
वह पानी भरने के लिए टिल्लू पंप चालू करने गईं। स्विच ऑन करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गईं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं।
महिला को करंट लगता देख परिवार के अन्य लोग उधर दौड़े। बचाने के दौरान उसकी बेटी नीतू (18) और बहू साधना (23) भी करंट की चपेट में आ गई।
इसके बाद बिजली कट गई।
करंट लगने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में तीनों को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें