फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 16 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराराम कुर्ना नाले के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। महिला की हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।  महिला के गले और सिर में चोट के निशान मिले हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। बुधवार की सुबह सात बजे खोराराम कुर्ना नाले के पास बीस बर्षीय अज्ञात महिला का शव देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। खोराराम गांव के चौकीदार रामअशीष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को कब्जे में ले लिया। महिला छींटदार गुलाबी रंग की साड़ी पहने थी और दोनों पैर किसी कपड़े से बंधे थे।सूचना के बाद सीओ सिटी सुशील सिंह, शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कई लोगों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद लोग महिला की शिनाख्त नहीं कर पाए। सीओ सिटी सुशील सिंह ने बताया कि महिला के हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। दुराचार के आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगी। इसके लिए दो डाक्टरों से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें