फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जलने से मौत

Wed, 13 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
महिला की जलने से मौत।
विज्ञापन
देवरिया में मकान में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के रघवापुर में बुधवार भोर की है। फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की मौत को आत्महत्या बता रही है। हालांकि किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के रघवापुर निवासी सरोज देवी पत्नी प्रीतम प्रसाद बच्चों के साथ मंगलवार रात अपने घर में सोई थीं। बुधवार को करीब पांच बजे के मकान में संदिग्ध हालत में आग लग गई।  घर के अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सरोज देवी आग की चपेट में आ गईं। गांव के लोगों ने आग की  सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर महिला का शव मिला ।

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं। महिला ने आत्महत्या क्यों कि इस बात का पुलिस पता लगा रही है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध हाल में महिला जलकर मर गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। तहरीर नहीं मिली है। मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें