वाहन लिफ्टरों के पकड़ने के लिए पुलिस ने बाइक चोरी की शक में पकड़े गए युवकों को लेकर भाटपाररानी और बिहार के कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।नगर में एक माह के अंदर पंद्रह से अधिक लोगों की बाइक चोरी हो चुकी है। ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी की घटना से जहां लोगों में अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। वहीं पुलिस की भी बेचैनी बढ़ गई है। नगर के हरैया वार्ड से पांच दिन पूर्व एक शादी समारोह से बाइक चोरी चली गई। इस मामले में पुलिस रामनाथ देवरिया के दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। सूत्रों की माने तो पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बाइक चोरों के गिरोह के बारे में कुछ जानकारियां दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस दोनों युवकों लेकर भाटपाररानी और बिहार के मैरवा पहुंची। युवकों के निशानदेही पर पुलिस ने वाहन लिफ्टरों के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन कोई एक भी वाहन लिफ्टर नहीं पकड़े जा सके। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों के निशानदेही पर दबिश दी गई।