चार दिन पहले नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक रामलक्षन चौराहे पर चोरी की बाइक को लेकर भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर चौराहे के निवासी दरोगा मिश्र की बाइक 24 दिसंबर को चोरों ने दरवाजे से गायब कर दी। रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को दो युवक रामलक्षन चौराहे पर संदिग्ध हालत में घुमते हुए मिले। पूछताछ में उनकी पहचान रामप्रवेश मौर्या निवासी बरियारघाट थाना बेलघाट गोरखपुर और पंकज शर्मा दीवान पोखरा थाना गौरीबाजार के रुप में हुई। दोनों युवकों के पास से गौरीबाजार थाना से गायब हुई एक अन्य बाइक भी मिली। बाइक चोरी में पकड़ा गया एक शख्स चौरीचौरा में एक जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है।