फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो पकड़े गए

Tue, 29 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक रामलक्षन चौराहे पर चोरी की बाइक को लेकर भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर चौराहे के निवासी दरोगा मिश्र की बाइक 24 दिसंबर को चोरों ने दरवाजे से गायब कर दी।  रामलक्षन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को दो युवक रामलक्षन चौराहे पर संदिग्ध हालत में घुमते हुए मिले। पूछताछ में उनकी पहचान रामप्रवेश मौर्या निवासी बरियारघाट थाना बेलघाट गोरखपुर और पंकज शर्मा दीवान पोखरा थाना गौरीबाजार के रुप में हुई। दोनों युवकों के पास से गौरीबाजार थाना से गायब हुई एक अन्य बाइक भी मिली। बाइक चोरी में पकड़ा गया एक शख्स चौरीचौरा में एक जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें