कक्षा चार की छात्रा के साथ सफाईकर्मी ने दुराचार करने की कोशिश की। पुलिस ने सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार सफाईकर्मी नशे में धुत था।लार थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 3 बजे विद्यालय की छुट्टी हुई तो विद्यालय में तैनात सफाईकर्मी उसे जबरन एक कमरे में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। घर पहुंची छात्रा ने अपने पिता से यह बात बताई।