फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, रामपुर कारखाना में बिजली गुल

Mon, 12 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया/ रामपुर कारखाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब सात  बजे नगर समेत विभिन्न इलाकों में आंधी शुरू हो गई। कुछ देर बाद राजगद्दी वार्ड में लगे 400 केवीए  ट्रांसफॉर्मर पर अचानक पेड़ गिर गया। इसके अलावा बिजली के तीन पोल टूट गए।  इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को दी। इसके बावजूद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उधर, थाना के मुख्य द्वार के सामने देवरिया-कसया  मार्ग पर जामुन का पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे से अधिक समय तक यातायात  बाधित रहा। पुलिस और आसपास के लोगों ने पेड़ को काट कर सड़क से हटाया। इसके  बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हो सका। उधर, रामलीला मैदान के रेलवे फीडर की दो घंटे तक बिजली गुल रही। नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप बिजली तार गिर पड़ा। इससे विभिन्न मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। पथरदेवा और बघौचघाट के इलाकों में शाम तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। गौरीबाजार में आंधी के साथ बारिश शुरू होने सें 8.30 बजे बिजली गुल हो गई। दिन में 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं तरकुलवा में दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक शट-डाउन रहा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जानकारी मिली है पेड़ गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें