निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब सोमनाथ मंदिर के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।शहर के सिंधी मिल, सोमनाथ मंदिर निवासी शिवम गुप्ता (10 ) मंगलवार शाम साढे पांच बजे के करीब अपने तीन मित्रों के साथ मोहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। मकान में कोई मौजूद नहीं था। खेलने के दौरान बच्चे छत पर पहुंच गए। जहां ऊपर से हाई बोल्टेज तार गुजरा है। इसी बीच शिवम तार की चपेट में आया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के साथ साथी बच्चे चिल्लाने लगे। मौके पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी। लेकिन पंद्रह मीनट बाद बिजली सप्लाई रोकी गई। इस बात से स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग में सुनवाई नहीं होती। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है। शिवम तीन भाईयों से सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई प्रीतम और लक्की है। तेज प्रताप गुप्ता पान कारोबारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह हरी है। एसडीओ एके पाल ने बताया कि मकान खाली है। बगल के बच्चे खेलते हुए चले गए। मामले की जांच की जा रही है।