कंचनपुर। बंद कमरे में एक युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। मामला तरकुलवा के मुंडेरा बाबू गांव का है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। माता-पिता की मौत के बाद युवक घर पर अकेले रहता था। मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। तरकुलवा, मुंडेरा बाबू गांव निवासी 26 वर्षीय वीरसेन गौतम चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी शादी नहीं हुई है। माता-पिता की मौत के बाद वह घर पर अकेले रहता था। सोमवार रात भोजन के बाद कमरे में सो गया।
सुबह जब कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची। कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान घर में कुछ संदिग्ध सामान बरामद नहीं मिला। गांववालों का कहना है कि तीनों भाई बाहर रहते हैं।
अकेला होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। कुछ दिन से वह लोगों के घर आना-जाना भी छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राजाराम यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। युवक घर में अकेला रहता था और काफी परेशान था। मामले की जांच की जा रही है।