फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार में दो पक्ष आमने-सामने, तनाव

Tue, 20 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दुर्गा पांडाल के समीप मुहर्रम का ताशा बजाने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। नारेबाजी और बवाल की सूचना पर लार पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक पुलिस भीड़ से जूझती रही। दोनों पक्षों को थाने लाकर समझाया गया और चेतावनी दी गई कि दुर्गा मूर्ति पांडाल के सौ मीटर के पास कोई ताशा नहीं बजाएगा।लार में महिला क्लब की ओर से किसन मोदनवाल ने दुर्गा मूर्ति रखवाई हैं। सोमवार की रात आठ बजे के करीब मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। आरोप है कि दुर्गा मंदिर के पास पहुंचते ही जुलूस में शामिल होगों ने ताशा बजाना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद की सूचना मिलने पर सैकड़ों हिंदूवादी नेता मौके पर पहुंच गए और ताशा बजाने का विरोध करने लगे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताशा बजा रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग धक्कामुक्की करने लगे। बवाल और नारेबाजी शुरू होते ही पुलिस ने तेवर कड़ा कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाया गया। इस दौरान थानेदार विकास यादव ने कहा कि दुर्गा पांडाल से सौ मीटर तक किसी को ताशा बजाने की अनुमति नहीं है। इस तरह की शरारत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से मामला शांत कराने के बाद भी लार इलाके में तनाव है। दोनों पक्ष के लोग गोलबंद है। गुप्तचर विभाग की सूचना पर पुलिस ने इलाके में फोर्स की गश्त बढ़ा दी है। पुलिस संदिग्ध लोगों को पर नजर रख रही है। इसके अलावा लार इलाके के गढ़वा गांव के राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि दुर्गा पांडाल के पास कुछ लोग ताशा बजा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। सूत्रों ने बताया कि दोनों घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें