फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में देवरिया के तीन युवकों की मौत

Wed, 16 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में पानी टंकी निर्माण के दौरान लोहे की पाइप अचानक टूट गया। इसके चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन युवक देवरिया के रहने वाले हैं। मंगलवार देर रात इसकी जानकारी मिलने पर मृतकों के घर वालों में कोहराम मच गया।   लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव निवासी सूर मोहम्मद का 26 वर्षीय बेटा अब्दुल अंसारी दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब काम करने के लिए गया था। घर वालों के अनुसार पांच दिन पूर्व पानी टंकी का निर्माण चल रहा था। इसमें अब्दुल अंसारी अन्य कर्मचारियों के साथ कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक लोहे का पाइप टूटकर वर्करों के ऊपर गिर पड़ा। इसमें अब्दुल अंसारी के अलावा भलुअनी के वैना निवासी नारद चौहान और देवरिया कोतवाली क्षेत्र के प्रभुनाथ चौहान की मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि अब्दुल अंसारी का मोबाइल बंद होने पर घर वाले सऊदी अरब रहने वाले लोगों से संपर्क किया। मंगलवार की देर रात जानकारी हुई कि पानी टंकी निर्माण के दौरान पाइप टूटने से उनकी मौत हो चुकी है। युवक की मौत की जानकारी होने पर घर वालों में चीख पुकार मच गई। मृतक के एक बेटी और एक बेटा है। घर वालों ने कंपनी के एक इंजीनियर से भी संपर्क किया तो उसने भी हादसे की पुष्टि की। अब घर वाले लाश आने का इंतजार कर रहे है। वहीं भलुअनी के वैना निवासी नारद चौहान के परिवार वालों ने बताया कि फोन से हादसे की सूचना मिली है। कंपनी वालों से शव भिजवाने के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें