फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर छात्रा का शव मिला

Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के नगरवा धूस के पास रेलवे ट्रैक पर एक 12 वर्षीय छात्रा का शव मिला। उसका गला कटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर रखा गया होगा। पुलिस छात्रा के बारे में पता लगा रही है। वहीं मेहड़ा पुरवां के पास अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। शनिवार की सुबह नौ बजे नगरवा धूस के पास कुछ लोग रेल ट्रैक की ओर गए थे। वहां छात्रा का गला कटा हुआ शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रा स्कूल का ड्रेस पहनी थी। घटनास्थल के पास खून नहीं होने की वजह से आशंका जताई ता रही है कि हत्या कर शव को यहां रखा गया है। सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा के पहचान की कोशिश की जा रही है। पता लगवाया जा रहा है कि जो ड्रेस उसने पहना था, आसपास के किस विद्यालय का है। वहीं, मेहड़ा पुरवां के पास शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें