फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती ने घर में घुसकर की लूट

Fri, 24 Feb 2017 11:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा थाने के धरमागत पट्टी गांव में साथी के साथ पहुंची युवती ने चाकू की नोक पर एक महिला को बंधक बना लिया। घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवरात लूट कर बाइक से भाग गई। जिले में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी लूटपाट की घटना में युवती के शामिल होने की बात सामने आई हो। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। तरकुलवा, धरमागत पट्टी निवासी अमरेंद्र तिवारी ने थाने में तहरीर दी कि पिता शंभूनाथ तिवारी गोरखपुर के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। गांव में पत्नी और मां रहती हैं।

गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब उनकी मां गांव में किसी काम से गईं थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवती अपने साथी युवक के साथ घर पर पहुंची। पत्नी कुछ समझ पातीं इससे पहले चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। आरोप है कि घर में रखा करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी सहित अन्य सामान समेट ले गए। भागते वक्त दोनों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस लूटपाट की घटना को संदेह की नजर से देखने वाली पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। तरकुलवा के इंस्पेक्टर ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी ड्यूटी में हूं, घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। जेवरात गायब होने की बात सही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें