फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही लगाने के विवाद में दूल्हा पहुंचा हवालात

Sun, 20 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे के साथ आंगन में आए एक युवक ने एक लड़की को दही लगा दी। इसको लेकर घरातियों और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तेरह लोग घायल हो गए। गुस्साए घरातियों ने दूल्हे समेत सात बारातियों को बंधक बना लिया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बंधक बारातियों को मुक्त कराया। साथ ही  मारपीट में घायल दूल्हा समेत तेरह लोगों का इलाज पीएचसी पर कराया।सलेमपुर के जमुई गांव निवासी सलामुद्दीन की बारात भटनी थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव में मुमताज अंसारी के घर शनिवार को दिन में गई थी। दरवाजे की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा सलामुद्दीन शाम करीब चार बजे आंगन में गया। उसके साथ दोस्त और रिश्तेदार भी थे।  आंगन में रस्म के दौरान दूल्हे के साथ आए एक युवक ने घराती पक्ष की लड़की को दही लगा दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दूल्हे और उसके साथ आए लोगों की पिटाई कर आंगन में बंधक बना लिया। मारपीट होता देख अधिकांश बाराती पैदल ही घर के लिए भाग निकले। मारपीट में दूल्हा सलामुदीन, पलामुदीन, जलालुदीन, नसीम अंसारी, वसीम अंसारी, आजाद अंसारी, इस्लाम अंसारी, नादीर, ऐनुलहक और दूल्हन पक्ष के मुमताज, मुसरत जहां, इश मोहम्मद, सैय्यद जहां घायल हो गए। करीब पांच बजे पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का पीएचसी पर इलाज कराया। दूल्हा समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आंगन में दही पोतने को लेकर विवाद हुआ था। दूल्हा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें