बारातियों से भरा टेंपो पलटा, बारह घायल
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर में बारातियों से भरा टेंपो शनिवार को अचानक पलट गया। हादसे में टेपों में सवार बारह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायलों के परिजनों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव से मईल के डेहरी गांव में शुक्रवार की रात बारात जा रही थी। बारातियों से भरा एक टेंपो सतरांव गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार अजीत, छोटू, धोनी, जय कुमार, रामसेवक, रितेश, सूरज, आकाश, मंटू समेत बारह लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मौते पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को टेंपों से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज हुआ। सुबह घायलों के परिजनों ने टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके घर वालों की पिटाई कर दिया। इसमें नंद प्रसाद और रूदल घायल हो गए। इनका इलाज सीएचसी पर हुआ।
नंद प्रसाद ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर सिपाहियों को भेजा गया था। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।