फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़खानी की

विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
सलेमपुर। चचेरी बहन के साथ शौच करने गई किशोरी मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। उलहना लेकर पहुंचे किशोरी के पिता को देख मनबढ़ आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को भोर में 13 वर्षीय किशोरी चचेरी बहन के साथ गांव के बाहर शौच करने गई थी। पहले से रास्ते में मौजूद गांव का एक युवक किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवक ने दोनों बहनों को पीटने की धमकी दी। किशोरी ने युवक की करतूत घरवालों को बताई।

किशोरी का पिता उलहना लेकर युवक के दरवाजे पर पहुंचा। इसे देख युवक बौखला गया और इसकी पिटाई करने लगा। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें