फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के फेर में नदी में डूबा छात्र

Tue, 20 Feb 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
छात्र सज्जाद आलम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। नगर का एक छात्र घाघरा नदी के पार सेल्फी लेने के दौरान डूब गया। सूचना पर पहुंची बलिया जिले के उभांव थाने की पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। छात्र की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

नगर के लतीफ नेता का बेटा सज्जाद (15) ओकेएम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह चंद्रिका इंटर कॉलेज नेमा में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। उसके पिता रोज परीक्षा केंद्र तक छोड़ने जाते थे और पेपर खत्म होने पर साथ ले आते थे।। मंगलवार को उसका अंतिम पेपर था। पिता किसी कारणवश मंगलवार को वह उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने नहीं जा सके। अंतिम पेपर देने के बाद सज्जाद साथियों संग घाघरा नदी पर बने भागलपुर पुल पर चल गया। साथियों संग पुल पर खतरनाक तरीके से सेल्फी ले रहा था।
इस पर वहां गुजर रहे राहगीरों ने खतरे की आशंका जताते हुए जब उसे मना किया तो वह दोस्तों के साथ नदी के उस पार चला गया। वहां नदी में सेल्फी लेने के दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथी सागर ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इसकी सूचना बलिया जिले के उभांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने नदी से सज्जाद का शव निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें