फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी छात्रा, मौत हुई

Sat, 12 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बाइक से गिरी छात्रा, मौत हुई।
विज्ञापन
देवरिया में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे ससुरालियों की ओर से शव ले जाकर दफना दिया गया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना, पकड़ी बुजुर्ग के रफीक अंसारी की 25 वर्षीय बेटी शकीला गांव के पास ही एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की सुबह की पाली में वह परीक्षा देने के लिए भाई जैनुद्दीन के साथ बाइक से जा रही थी। अभी वह गांव के बाहर ही पहुंची थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। आसपास के लोगों क ी मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि  रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शकीला की ससुराल रुद्रपुर क्षेत्र में थी। जानकारी होने पर वे लोग पहुंचे और शव को ले गए। ससुराल में शकीला के शव को दफन कर दिया गया। एसओ रामपुर कारखाना देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना मिली है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें