फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई मूर्ति सात घंटे में बरामद

Mon, 08 Aug 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ठाकुर जी की मूर्ति चोरी हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली के गभीरपुर, सरैया गांव के मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति चोरी हो गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 घटना की रात मंदिर के पुजारी की गैर मौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई। पड़ताल में लगी पुलिस सात घंटे में ही चोरी गई मूर्ति बरामद कर लिया। पुलिस पूरे घटना में पुजारी को संदिग्ध मान रही है। दुबौली गांव के पुजारी कमलेश दास कई वर्षों से मंदिर की रखवाली करते हैं। रविवार को पुजारी पूजापाठ के लिए बरहज चले गए। रात किसी समय चोर मंदिर में दाखिल हो गए और पीछे के रास्ते ठाकुर जी की मूर्ति को चुरा लिया। मूर्ति पर चांदी के जेवरात थे। मंदिर के बाहर एक अन्य कर्मचारी सो रहा था। उसे भी भनक नहीं हुई।

सुबह छह बजे के करीब गांव के लोग जब मंदिर में पूजापाठ करने पहुंचे तो मूर्ति गायब थी। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होते ही पुजारी कमलेश दास मंदिर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि मंदिर को लेकर कुछ लोगों में मनमुटाव है। मंदिर के कोने-कोने की पुलिस ने तलाशी ली लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने पुजारी कमलेश दास से अकेले में पूछताछ शुरू की। संदेह होने पर पुलिस उन्हें साथ कोतवाली लेकर आ गई। कई घंटे पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस अकेले में पुजारी को लेकर मंदिर पहुंची और संदिग्ध हालात में चोरी गई मूर्ति को बरामद कर लिया। उप निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर से मूर्ति चोरी हुई। मंदिर में कुछ लोग संदिग्ध है। उनकी निशानदेही पर मूर्ति को बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें