फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटों सहित 14 पर गुंडा एक्ट

Fri, 30 Sep 2016 11:05 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। विधानसभा के निष्पक्ष चुनाव को लेकर एसपी ने बदमाशों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। कप्तान मोहम्मद इमरान के निर्देश के बाद तीन थानों में 14 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। इसमें सपा नेता के तीन बेटे भी शामिल हैं। सपा नेता के तीनों बेटों पर पुलिस का शिकंजा कसने के बाद खलबली मच गई है। पुलिस का दावा है कि सभी शातिर सक्रिय अपराधी हैं।
विज्ञापन


इनके खिलाफ कई केस दर्ज है। गौरीबाजार एसओ शशांकशेखर राय ने कालाबन निवासी अनिल यादव, सेखुई निवासी संतोष, बैतालपुर निवासी गौतम, अर्जुनडीहा निवासी बबलू और सिरजम निवासी नवीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। बनकटा थानेदार ने अहिरौली बघेल निवासी धर्मेंद्र सिंह, सोहनपुर निवासी रत्नाकर पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस ने लंगड़ी निवासी चंदन यादव, सोनूघाट निवासी राजकुमार, बैदा कुंवर निवासी मनोज यादव और रामजीत उर्फ जीथा पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने सीसी रोड निवासी एक सपा नेता के तीन बेटों संजय यादव, धनंजय यादव और अजय यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले एक कारोबारी से सपा नेता का विवाद हो गया था। फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें