फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही सास को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, मौत

विज्ञापन
मां की मौत के बाद रोती बेटी हिना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में शनिवार की रात दामाद ने छत पर सो रही सास को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार शाम महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी दामाद फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सझवलिया गांव निवासी मुस्ताक अंसारी दुबई में रहते हैं। पत्नी अंजुम आरा दो बेटों सहाबुद्दीन व शाकिर के साथ गांव में रहती थी। मुस्ताक की बड़ी बेटी हिना की शादी बगल के गांव मझवलिया निवासी आजाद से हुई है। पति से अनबन के चलते हिना अक्सर मायके चली जाती थी। चार दिन पूर्व भी वह पति से झगड़े के बाद मायके चली गई। शनिवार की रात अंजुम आरा और बेटी हिना छत पर सो रही थीं। दोनों बेटे गांव में आई बरात में शामिल होने गए थे। आधी रात को आजाद बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंचा और पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने सास अंजुम आरा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उसने पत्नी हिना पर भी पेट्रोल डालने की कोशिश की। इस बीच शोर मचने पर वह भाग निकला। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाकर अंजुम आरा को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि घटना स्थल से पेट्रोल की खाली बोतल बरामद हुई है। छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



आजाद को पसंद नहीं थी सास की टोकाटाकी

खुखुंदू। बेटी की खुशी के लिए बार-बार टोकना ही अंजुम आरा की मौत की वजह बन गई। दामाद आजाद अपनी दूसरी शादी की इच्छा में सास को सबसे बड़ा रोड़ा मानता था। लिहाजा, उसे रास्ते से हटाने की सोच लिया। मां की मौत के बाद बिलखते शहाबुद्दीन, साबिर बार-बार यही कह रहे थे कि काश अम्मी मान गईं होतीं तो कम से कम यह दिन न देखना पड़ता।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ वर्षों बाद ही आजाद का थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम संबंध हो गया। करीब एक वर्ष पूर्व वह उसे लेकर घर से भाग गया था। पुलिस का दबाव पड़ने पर वह हाजिर तो हुआ, लेकिन उससे नजदीकी बनी रही। पत्नी हिना और सास अंजुम आरा इसका विरोध कर रहीं थीं। इसे लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। कई बार आजाद ने हिना की पिटाई की। पति मुश्ताक के विदेश में होने के कारण घर की देखभाल अंजुम ही करती थीं। उसे अपने साथ बेटी के परिवार की भी चिंता थी। लिहाजा, वह आजाद की दूसरी शादी के फैसले का विरोध करती रही। चार दिन पूर्व इसी बात को लेकर विवाद के बाद अंजुम आरा ने हिना को मायके बुला लिया था। मायके आने के बाद से आजाद रोज नंबर बदल-बदलकर सास और पत्नी को जलाकर मारने की धमकी देता रहा। अंजुम आरा के बेटे सहाबुद्दीन और शाकिर घटना के पीछे यही वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि कास अम्मी मान गईं होतीं तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि अब तक की जांच में दूसरी शादी में रोड़ा बनने की बात सामने आई है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें