फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर से चांदी का छतरी चोरी

Sun, 21 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
छतरी चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमनाथ मंदिर के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर मां पार्वती की छतरी चुरा ले गए। इस दौरान बगल मंदिर के एक पुजारी की नजर चोर पर पड़ी तो उन्होंने पीछा किया। लेकिन चोर भागने में सफल रहा। दोपहर को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने मंदिर का मुआयान किया। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह चार बजे के करीब सोमनाथ मंदिर के बगल में स्थिति दूसरे मंदिर के पुजारी जयप्रकाश मिश्र जगे और सोमनाथ मंदिर की तरफ निकले। इस दौरान उन्होंने देखा की एक व्यक्ति पार्वती के कमरे से बाहर निकल रहा है। संदेह होने पर पूछताछ करते हुए वह आगे बढ़े इस दौरान चोर फरार हो गया। पुजारी ने पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुजारी के आवाज देने पर हियुवा नेता दीपू यादव सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस का दी। कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि चोर मंदिर का ताला काटकर अंदर दाखिल हुआ था और पार्वती की छतरी को चुरा लिया। जिसकी कीमत चालीस हजार रुपये थे। हियुवा नगर महामंत्री दीपू यादव ने बताया कि सोमनाथ मंदिर में यह तीसरी चोरी है। दूसरी बार पार्वती का छतरी चोरी हुआ जबकि कुछ दिन पहले हनुमान जी का मुकुट चोरी हो गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। मंदिर पहुंचे एसपी ने तत्काल चोरो को गिरफ्तार का खुलासा करने की बात कोतवाल से की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें