फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर छह हजार की लूट

Thu, 15 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बघौचघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार से घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर छह हजार रुपये  लूट लिया। केडी चौराहे पर हुई घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।  बघौचघाट के कोईरीपट्टी गांव निवासी व्यास यादव मंगलवार की शाम बघौचघाट से घर लौट रहे थे। केडी चौराहे पर तीन लोगों ने बाइक रोक कर उनकी पिटाई शुरू कर दी और जेब में रखा छह हजार रुपये नगद और सामान लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने इलाके के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तिरमासाहून निवासी मालिक तिवारी, अनिल राजभर, गुलाब कुशवाहा के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। इलाके में चर्चा है कि चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। कई लोगों से पूछताछ हुई। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद लूट का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें