फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Thu, 05 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कंचनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धुसी के पास हुआ। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कुशीनगर, अहिरौली खोड़ा निवासी संगम (37) चाय की दुकान चलाता था। गुरुवार की सुबह वह अपने रिश्तेदार कुबेरस्थान, इंद्रसनवा निवासी रजनीश (20) के साथ बाइक से रामपुर कारखाना के हरपुर जा रहा था। तरकुलवा के बसंतपुर धुसी के पास कसया की तरफ जा रही टैंकर ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। जिसे संगम की मौके पर मौत हो गई। रजनीश गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दी गई। संगम चार भाईयों से सबसे छोटा था। पत्नी बबल, बेटी महिमा, सोनाली और गोलू के साथ मायके आई थी। हादसे की सूचना पर परिवार के सभी लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शब देखकर परिवार के लोग रह-रह कर बेहोश हो जा रहे थे। रिश्तेदार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुसैला के पास सड़क पार करने के दौरान चार पहिया की चपेट में आने  से एक बच्चा घायल हो गया। गुरुवार की दोपहर मुसैला निवासी सिप्पू कन्नौजिया विद्यालय जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें