फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में फंदा लगा कर युवक ने जान दी

Thu, 31 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मस्जिद वार्ड में बुधवार की रात एक युवक ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। वह अपने भाई के मोबाइल और फोटोकॉपी की दुकान पर सहयोग करता था। रात को वह खाना खाकर दुकान में सोने गया। सुबह उसकी लाश काउंटर के ऊपर कुंडी में रेशम की डोरी से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना पर उसके दुकान के सामने लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत गला रूंधने से प्रतीत हो रही है।मस्जिद वार्ड का रहने वाला बलराम गुप्ता (18) भाई के मोबाइल की दुकान पर काम करता था। घरवालों को अनुसार उसने बुधवार रात दुकान पर सोने की जिद की। बलराम के पिता की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसकी मां ने तीन भाइयों की परवरिश की। तीन भाईयों में सबसे छोटा बलराम स्वाभाव से अत्यंत मिलसार किस्म का था।  पुलिस के अनुसार उसके पॉकेट में मिले मोबाइल की सभी काले मिटा दी गई थीं। बताया जा रहा है युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती से किसी बात को लेकर लेकर अनबन होने पर उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। युवक के मोबाइल पर हुई बातचीत का पता सर्विलांस से किया जाएगा। वहीं 15 साल पहले पति के मौत के बाद लक्ष्मीना ने जिस साहस का परिचय दिया वह लोगों के लिए नजीर बन गई। लेकिन बृहस्पतिवार को बेटे का शव देखकर वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें