फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर डकैती की धारा बढ़ी

Fri, 16 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जमुआ गांव में व्यवसायी के घर डकैती के मामले में अल्पीकरण को एसपी ने गंभीरता से लिया। एएसपी के जांच के बाद पुलिस ने डकैती का केस दर्ज किया है। पूरे मामले में सलेमपुर कोतवाल की भूमिका पर एसपी ने क्लास ली। मामले के अल्पीकरण को लेकर व्यवसायियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव निवासी व्यवसायी हाजी शाहजहां आलम के घर मंगलवार की रात डंडे व असलहे से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। करीब 12 की संख्या में कच्छा बनियान पहने डकैतों ने घर में आधे घंटे तक उत्पात मचाया था। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने लुबाना खातून का मारकर सिर फोड़ा और चांद की बेटी करिश्मा का हाथ तोड़ दिया था।  इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई की थी। डकैतों ने घर की महिलाओं के शरीर से आभूषण उतरवा लिए। घर में रखा 25 हजार रुपये नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवर लूट ले गए थे। कोतवाली पुलिस ने डकैती के मामले का अल्पीकरण करते हुए चोरी का केस दर्ज किया था। इस कार्रवाई से नाराज व्यापारी और पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर डकैती का केस दर्ज करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित के घर पहुंचे एएसपी एनके सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार के सदस्यों से जानकारी की। एएसपी ने पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ मनोज कुमार को दिया। एसपी ने सलेमपुर इंस्पेक्टर पर नाराजगी जताते हुए  पहले से दर्ज मुकदमे को डकैती की धारा में बदलने का निर्देश दिया। सीओ गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि व्यवसाई के घर हुई वारदात को डकैती में तरमीम कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें