फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में किशोरी से गैंगरेप

Sun, 15 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर कारखाना
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तरफ गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना शुक्रवार रात की है। मामला प्रकाश में आने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां किशोरी के घरवालों के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन पर गैंगरेप और एक अन्य के खिलाफ मारपीट का केस  दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि तीन किशोरों ने किशोरी को अगवा कर निजी विद्यालय में ले गए और गैंगरेप किया। किशोरी के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। डेढ़ घंटे बाद किशोरी को खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किशोरी के परिजन थाने तहरीर लेकर जा रहे थे। इसी बीच आरोपी के परिवारवालों ने उन्हें रोककर बात करने लगे। शनिवार की शाम गैंगरेप को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसी बीच एक आरोपी के पिता ने किशोरी के घरवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पंचायत में खलबली मच गई। विवाद के बाद किशोरी परिवार के साथ थाने में पहुंची। पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें