फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के आधार पर पांच दिन से पूछताछ

Sun, 01 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
  व्यवसायी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस अठारह दिन बाद भी किसी ठोस मुकाम पर नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में पांच दिनों से एक शख्स को हिरासत में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए शख्स से अभी तक पुलिस को कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जो घटना के खुलासे में मददगार साबित हो। पुलिस की शक की सूई नटों पर घूम रही है।कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव निवासी व्यवसायी मोहम्मद हाजी शाहजहां के घर डकैतों ने धावा बोलकर 25 हजार रुपये नगदी समेत लाखों का जेवरात लूट ले गए। विरोध करने पर डकैतों ने मायके में आई जुबाना का मारकर सिर फोड़ दिया और पांच वर्ष की करिश्मा का हाथ तोड़ दिया था। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई किया था। कोतवाली पुलिस इस मामले में हल्के में लेते हुए चोरी व मारपीट का केस दर्ज कर लिया। दूसरे दिन जब एएसपी एनके सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात किया तो एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को डकैती की धारा में तरमीम किया। डकैती के मामले में अभी तक कोतवाली पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इसी गांव में निवास करने वाले एक नट को पुलिस ने पांच दिनों से पूछताछ के लिए कोतवाली में रखी है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि शक के आधार पर युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें