फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दंपति के बीच में विवाद, दोनों ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 07 Feb 2020 04:58 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में दंपति के बीच हुए विवाद में पहले पति और बाद में पत्नी ने जहर खा लिया। मामला भलुअनी थानाक्षेत्र के बगहा चौरी हाटा गांव का है। पति को तो परिवारवालों ने भर्ती कराया था। पत्नी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


भलुअनी थानाक्षेत्र के बगहा चौरी हाटा गांव निवासी रामेश्वर चौहान (25) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। पत्नी प्रीति (22) के साथ वह दिल्ली में रहता है। चार महीने पूर्व वह पत्नी को लेकर गांव आया। बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज रामेश्वर ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कमरा बंद कर प्रीति ने भी जहर खा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवारवालों को चिंता हुई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ राजेश कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और प्रीति को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसकी भी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाया है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रीति के दादी की है दसवीं
देवरिया। प्रीति का मायका मईल थानाक्षेत्र के बलहा गांव में है। उसकी दादी राजेश्वरी देवी का निधन हो गया है। कोई पूजा-पाठ होने के नाते प्रीति मायके नहीं गई। बृहस्पतिवार को ही उनका दसवीं का कार्यक्रम था। मायके के लोग उसी में व्यस्त थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें