फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह शराब बेचने के विरोध में जाम

Sat, 07 May 2016 12:06 AM IST
deoria
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : nilambuj mishra
विज्ञापन
मेहरौनाघाट में  भाटपाररानी के महुजा में अवैध शराब बेचने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मेहरौना की बजाय पटना गांव में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लाइसेंसी देशी शराब की दुकान हटाने के विरोध में लोग सड़क जाम करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस और नाराज लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। एसओ ने एसडीएम से वार्ता के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


देशी शराब की दुकान का लाइसेंस मेहरौना बाजार के नाम से जारी किया गया है।  लेकिन काफी दिनों से यह दुकान पटना गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग के मोड़ पर चलती है। बिहार में शराब पर रोक लगने की वजह से यहां पूरे दिन शराबियों का जमघट लग रहा है। शाम को टहलने आने वाली पटना गांव की महिलाओं और राहगीरों से बिहार के शराबी बदसलूकी कर रहे थे। इससे लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रेमचन्द्र, सतीश  कुमार, इमरान, इरफान, मैनुदीन, अंगारी आदि इसके विरोध में फत्तेबाग में रामजानकी मार्ग जाम करने के लिए पहुंचे। लोगों ने लकड़ी का तख्त सड़क पर रखकर जाम की कोशिश करने लगे।

इसकी जानकारी मेहरौना चौकी को हुई। चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस वालों और लोगों के बीच तकरार भी हुई। इसकी वजह  से रामजानकी मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। लार एसओ ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद एसडीएम मायाशंकर यादव से मोबाइल पर बात की। एसडीएम ने लोगों के आरोप की जांच कराने और जनता के हित में निर्णय लेने की बात कही। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें