फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर केस दर्ज

Wed, 04 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में आठ नामजद और दस अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश दे रही है।सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी बलिन्द्र गोड़ और इसकी पत्नी अनिता के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की रात मारपीट हो गई। अनीता की सूचना पर रात करीब 8 बजे गुठनी थाने में तैनात एसआई राजेन्द्र पंडित, एएसआई रामाअधार सिंह, होमगार्ड जवान विजय चौधरी और शिवलाल प्रसाद बलिन्द्र के घर पहुंचे। पुलिस के सामने अनिता रो-रो कर पति पर मारने -पीटने का आरोप लगाने लगी। इस पर पुलिस  जवान बलिन्द्र की पिटाई करने लगे। पुलिस की पिटाई से बलिन्द्र बेहोश हो गया। यह देख गांव वाले उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। भाग रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने ईंट- पत्थर भी चलाया। इसमें एक होमगार्ड विजय चौधरी का सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में एएसआई रामअधार सिंह की तहरीर पर गांव के बलिन्द्र गोड़, सत्येंद्र, महेन्द्र साहनी, रामायण, सुरेश राम, सुनील, राधेश्याम समेत अन्य दस अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई और ताबड़तोड़ दबिश पड़ने की वजह से गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस बाबत एसओ निर्भय राय ने बताया कि केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें