कार से बिहार लेकर जा रहे थे 500 शीशी शराब(
- फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। लार पुलिस ने 500 शीशी देशी शराब बरामद किया। कार में सवार तस्कर भागने की कोशिश किए। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली। चुनाव को लेकर मेहरौना बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच इन दिनों चल रही है। वाहन चेकिंग के दौरान बिहार की ओर जा रही एक कार को पुलिस ने रोका।
कार में सवार युवकों ने सिवान जाने की बात कह वाहन आगे बढ़ाने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सीट के नीचे और डिकी में दस पेटी देशी शराब मिला। शराब बरामद होने के बाद दोनों युवक भागने की कोशिश की।
लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों की पहचान मईल थानाक्षेत्र के चकरा गोसाई गांव निवासी पवन कुमार प्रजापति और संजय प्रजापति के रूप में की। पूछताछ में युवकों ने बताया कि बिहार में शराब का मांग है। इधर से शराब ले जाकर महंगे रेट पर बेचा जाता है। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने बताया पकड़े गए शराब तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है। तस्करी में शामिल कार को सीज कर दिया गया है।