फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
भटनी। शिक्षक के अकाउंट से रकम की हेराफरी करने के आरोप में पीएनबी के सहायक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व एक कर्मचारी को पुलिस जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पिपरा दीक्षित गांव निवासी राधेश्याम दीक्षित सुभाष इंटर कॉलेज में शिक्षक है। उनका अकाउंट नगर के पंजाब नेशनल बैंक में है।
विज्ञापन


आरोप है कि 18 मई-2015 को बैंककर्मियों ने इनके नाम चेक जारी कर 11 लाख रुपये निकाल लिया। पांच लाख की निकासी हुई थी और छह लाख रुपये भाटपाररानी के केनरा बैंक के एक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था, जो अकाउंट फर्जी नाम पते पर था। पुलिस इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक विमल सिंह, सहायक प्रबंधक बीडी पांडेय, एडी सिंह, पंकज और कैशियर नीरज पर केस दर्ज किया।

पुलिस ने बीडी पांडेय को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को सहायक प्रबंधक पंकज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे बैंककर्मियों में खलबली मच गई। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने डेढ़ साल बाद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जालसाजी के मामले में सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सहायक प्रबंधक की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर पीएनबी के डीजीएम पावर पांड्या समेत कई कर्मचारी थाने पर पहुंचे। आरबीआई के आदेशानुसार अकाउंट में 11 लाख रुपये वापस कर अकाउंट का स्टेटमेंट क्षेत्रीय प्रबंधक ने शिक्षक को दिया और सुलह के लिए कहा। इसको लेकर शिक्षक और बैंककर्मियों के बीच थाने में वार्ता देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें